Indian Hindi Romantic Story
मुझे नहीं पता था कि वो मुझे इतना प्यार करता है. मैं तो बस ये सोचती थी की वो एक गवार इंसान है और जिसका काम लडकियों के पीछे भागना और ताड़ना है. लेकिन आज मुझे पता चला कि वो इंसान नहीं एक देवता है, जिसने मेरे पिता की ज़िन्दगी बचाई, मेरी माँ को ब्लैक मेलिंग से बचाया. बात उस वक़्त की है जब मेरे घर पर अचानक एक अनजान आदमी ने आना शुरू किया, जो मेरी माँ की ही उम्र का था, और वो मेरी माँ से ही बाते करता, मेरी माँ उसे पसंद नहीं करती थी! अब मेरी माँ रोज ही परेशान रहती और मेरे पिताजी और माँ के बीच रोज किसी ना किसी बात को लेकर झगडा होता. मेरी समझ में कुछ नहीं आ रहा था, और रोज उनके झगडे बढ़ते ही जा रहे थे! आखिर एक दिन पिताजी को दिल का दौरा पड़ा, घर पर मैं और माँ ही थे! मैं गाडी बुलाने बहार गयी, कि उस लड़के ने शायद मेरे चेहरे के भाव पढ़ लिए, और पूछा की सब ठीक तो है? मैंने हाँ कहा तो उसने जोर से पुछा प्लीज बोल दो, शायद मैं इस वक़्त आपके काम आ सकू . मैं उसे कहा की मेरे पिताजी को दिल का दौरा पड़ा है. उसने मेरा हाथ पकड़ा और अपनी कार की और ले चला. मेरे घर कार लगाई, और पिताजी को उठाकर कार में बिठाया और हॉ...